आईएएस बनने का सपना संजोए हैं दिव्यमान
बस्ती। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र दिव्यमान पाल आईएएस बनना चाहते हैं। हलुआपार के रहने वाले दिव्यमान ने बेहतर अंक हासिल करने का श्रय पिता रघुनाथ पाल और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ उन्हें क्रिकेट खेलने का भी शौक है। उन्होंने बताया कि उनके पिता शिक्षक हैं। घर पर पढ़ाई पिता की देखरेख में करते हैं।