बस्ती। एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने मंगलवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने सलामी क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, परिवहन शाखा, कैंटीन शाखा, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव को निर्देशित कर अर्दली रूम किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।