यम द्वितीया के अवसर पर ललियापार कुटी परिसर में हुआ विराट दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। यम द्वितीया के अवसर पर मंगलवार को ललियापार कुटी बाघापार में विराट दंगल व मेले का आयोजन हुआ। दंगल में पहलवानों की उठा पटकर देखकर दर्शक खूब रोमांचित हुए। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरविंद पाल व रघुनाथ सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। संकबीरनगर के ब्रह्मानंद व गोरखपुर के माेनू पहलवान के बीच पहला मुकाबला हुआ। ब्रह्मानंद ने मोनू को पटखनी दी।
बस्ती के आशीष ने मेहनौना के दुर्गेश को पटखनी दी। बैरनपुर के बृजेश ने तुर्कवलिया के धीरज, मोलनापुर के अरुण ने बैरनपुर के प्रदीप बैरनपुर, बैरनपुर के अमित ने मोलनापुर के श्याम, मोलनापुर के सुसांत ने सोनबरसा के विवेक यादव, मेहनौना के आशीष ने संतकबीर नगर के दूर्गेश यादव को पटखनी दी। तुरकौलिया के धीरज ने बैरनपुर के बृजेश को चित किया। तुरकौलिया के धीरज व बैरनपुर के गौरव को पराजित किया।
बैरनपुर के अमन व मोलानापुर के त्रिपुरारी, बैरनपुर के बृजेश व मोलनापुर के समर पाल, बैरनपुर के अभिषेक व मोलनापुर के प्रवीन, बैरनपुर के दीपक व भिटहा के बैरनपुर, संतकबीर नगर स्टेडियम के बल्ली व कटया के अजय, बैरनपुर के अमन व मोलनापुर के अनिकेत के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा। कुटी के महंत प्रहलाद दास ने बताया कि हर साल यम द्वितीय को दंगल व मेले का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा लंबे समय से चल रही है। मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय, विवेकानंद शुक्ला, विजय शुक्ला, सूरज चौधरी आदि मौजूद रहे।