फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने आशीष

Wed, 23 Apr 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशीष उर्फ कल्लू बाबा को विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश महासचिव आनंद जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी की संस्तुति पर उनका मनोनयन किया है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन काली मंदिर के निकट आशीष उर्फ कल्लू बाबा का स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश कुमार ने कहा कि व्यापारी समस्याओें के निस्तारण के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें