फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीमारियों की जांच करने घर-घर जाएंगी आशा कार्यकर्ता

Wed, 03 Dec 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। सीएचसी मुंडेरवा पर मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे के नेतृत्व में बनकटी ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं और मुंडेरवा सीएचसी, बनकटी पीएचसी, एकमा के लैब टेक्नीशियनों की बैठक हुई। जिला मलेरिया अधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं को गांव में घर-घर जाकर फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार और चिकनगुनिया का जांच के लिए नमूने लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना को शत-प्रतिशत घर-घर तक पहुंचाए। बीमारियों के लक्षणों को पहचान कर उनकी जांच कराएं। इस दौरान हिमांशी, मलेरिया इंस्पेक्टर अनिल, अरविंद कुमार भास्कर, शशि सिंह, ओमप्रकाश यादव, रविंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें