बस्ती। आशा संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लाॅकों में लंबित स्टेट बजट के भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा है। पदाधिकारियों ने कहा कि साल 2022-23 और 2024 -25 के स्टेट बजट का भुगतान आशा एवं आशा संगिनी नहीं किया गया है। इससे नाराजगी जताई है। संरक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय ने कहा कि सांऊघाट, रूधौली, दुबौलिया, विक्रमजोत में भुगतान जिम्मेदारों के उदासीनता के कारण अभी तक नहीं हुआ है। कहा कि संगठन बार-बार मौखिक एवं लिखित रूप से जिम्मेदारों को अवगत कराया लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे आशा एवं आशा संगिनी में काफी आक्रोश है। ज्ञापन में अविलंब बकाए भुगतान की मांग की है। संवाद