फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कर्मियों ने धरना दिया

Tue, 09 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
आशा कार्यकत्रियां प्रदर्शन करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शिक्षा ग्राम विकास संस्थान महिला जागो, हक मांगो प्रकोष्ट के बैनर तले आशा बहुओं ने डीएम कार्यालय पर मंगलवार को धरना दिया। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि नता मे माबड़े को अनिरुद्घ तिवारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने ज्ञापन दिया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजू चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश नंदनी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने आशा बहुओं को स्मार्ट बनाने एवं प्रशिक्षण देने की बात कही थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आशा बहुओं को 2000 रुपए प्रति महीने मानदेय देने का वादा किया था। प्रदेश सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।  राष्ट्रीय महासचिव रीता गोस्वामी ने मांगे पूरी न होने पर आत्म दाह की धमकी दिया। प्रदेश अध्यक्ष संजू चौधरी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने हम लोगों के साथ विश्वासघात किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें