फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आशा वर्करों का समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आशा वर्करों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आशा वर्कर और संगिनी की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। लगातार कार्य करने वाली आशा वर्कर खुद को उपेक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आशा, आशा संगिनी वर्कर्स को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए आशा वर्कर्स को न्यूनतम 18,000 रुपये तथा आशा संगिनी का न्यूनतम 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा संगिनी वर्कर्स को महीने में 20 दिन के बजाय 30 दिन का कार्य दिया जाए, निशुल्क बीमा किया जाए तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 15 लाख रुपये का भुगतान मुआवजा के रूप में दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान दुर्गावती जायसवाल, संगीता यादव, छाया त्रिपाठी, इंद्रावती, अनीता, मधु, सुनीता व अन्य मौजूद रहीं।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें