फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवजात की देखभाल नहीं करने पर बर्खास्त होंगी आशा

Fri, 23 Feb 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अ​खिलेश सिंह ने अ​धिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
मंडलीय समीक्षा बैठक में तीनों जनपदों के सीएमओ को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। घर-घर जाकर नवजात बच्चों की देखभाल न करने आशा कार्यकर्ता बर्खास्त की जाएंगी। यह निर्देश मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान तीनों जनपदों के सीएमओ को दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि यूनिसेफ की मॉनिटरिंग में पाया गया है कि नवजात बच्चों को घर पर देखने जाने में तमाम आशा कार्यकर्ता रुचि नहीं ले रही हैै। नवजात के घर भ्रमण का औसत मंडल में 85 प्रतिशत है। डिविजनल हेल्थ कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ सुरेंद्र शुक्ल ने बताया कि सांस कार्यक्रम के तहत बस्ती में प्रशिक्षण कराया जा चुका है। सिद्धार्थनगर में अभी प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर के इटवा ब्लॉक में नया एसएनसीयू स्थापित करने के लिए शासन से धन प्राप्त हो गया है। इसे इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रसव की इंट्री मंत्र पोर्टल पर कम है। इसमें सुधार की जरूरत है। शून्य से पांच साल तक बच्चों की मृत्यु रिपोर्टिंग प्रतिशत जनपद बस्ती 13 प्रतिशत है। इसमें भी सुधार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें