बस्ती। ऑल इंडिया आशा अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को ज्ञापन सौंपा। आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रोत्साहन राशि के स्थान पर आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18,000 तथा संगिनी को 24,000 रुपये मासिक निश्चित मानदेय, 50 लाख का बीमा कवरेज, अतिरिक्त विभागीय कार्य न सौंपने की मांगें शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव शारदा देवी, जिलाध्यक्ष इशरावती चौधरी, रंजना पांडेय, राधा, सुषमा यादव, रेखा देवी, संगीता देवी, राजेश कुमारी, शशिकला, भानमती, चंद्रावती, निर्मला तिवारी और शेर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद