फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा अधिकार मंच का गठन, चंद्रमणि बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा अधिकार मंच का गठन, चंद्रमणि बने अध्यक्ष
विज्ञापन

हर्रैया। समय माता मंदिर कोहले में आशा बहुओं की बैठक हुई। इसमें आशा अधिकार मंच का गठन किया गया। सर्वसम्मति से समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय को अध्यक्ष व दिनेश सिंह को संरक्षक चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रमणि पांडेय ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सबसे अहम योगदान देने वाली आशा बहुओं की समस्याओं को उठाने के लिए अभी तक कोई मंच नहीं था। बताया कि आशा अधिकार मंच उनकी समस्याओं को उठाएगा और निराकरण भी कराएगा। बैठक में शैलेंद्री श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, पूनम सिंह व सुधा शुक्ल को मंत्री, श्वेता को सचिव व रश्मि को सहसचिव मनोनीत किया गया है। मौके पर शारदा, सरोज, साधना, सीमा, सुमित्रा, इंदुमती, कैशरजहां, संगीत, सुशीला, रेखा, अरुणा, सुनीता, ज्ञानमती, शकुंतला, अनीता, बबिता, स्नेहलता आदि मौजूद रहे। (एजेंसी-संवादसूत्र)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें