फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वितरण शुरू होते ही समिति पर जुटी किसानों की भीड़

Sun, 24 Aug 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। साधन सहकारी समिति पड़री पर यूरिया खाद का वितरण शुरू होते ही किसानों की भीड़ जुट गई। किसान शिवशंकर, रामसागर, सियाराम, प्रदीप कन्नौजिया, सीताराम, घनश्याम, सूर्यभान, रामजी ने बताया कि खेत में यूरिया डालने का समय हो गया है। एक सप्ताह से खाद के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। इस समिति से महनुवा, सेखापुर, रामपुर मुदरी, रखवालिया, चक्कर आदि गांवों के किसान यूरिया प्राप्त करते हैं। समिति के सचिव उमाकांत पांडेय ने बताया पांच सौ बोरी यूरिया प्राप्त हुई है। जिसका वितरण शुरू किया गया है। आवश्यकतानुसार किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें