मिलावटी शराब के साथ छावनी का टॉप टेन बदमाश गिरफ्तार
बस्ती। छावनी थाने का टॉप टेन बदमाश महेश रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से 40 लीटर कच्ची मिलावटी शराब बरामद की गई। इंस्पेक्टर छावनी सौदागर राय ने बताया कि इसी थाने के छतौना निवासी महेश निषाद को पड़रिया प्राथमिक विद्यालय के पास से 40 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 2014 से लेकर अब तक महेश निषाद नौ बार नामजद किया जा चुका है, जिसमें उस पर आठ मुकदमे आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत दर्ज किए गए। एक मुकदमे में अपमिश्रित शराब की आईपीसी की धारा के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चुकी है। मगर आरोपी ने शराब का अवैध धंधा बन्द नहीं किया।