50 हजार रुपये घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार बनकटी ब्लॉक के आम कोइल गांव के रोजगार सेवक अब्दुल रहीम को बृहस्पतिवार को गोरखपुर के एंटी करप्शन न्यायालय कोर्ट नंबर पांच में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसे गोरखपुर कारागार मेंनिरुद्ध किया गया है।
उधर, उसके खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराया गया केस भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती इकाई को स्थानांतरित कर दिया गया है। केस की तफ्तीश एंटी करप्शन यूनिट करेगी।
बता दें कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बस्ती इकाई की टीम ने बनकटी ब्लाॅक के आम कोइलगांव के ग्राम रोजगार सेवक अब्दुल रहीम को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रतनलाल से 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। शिकायत कर्ता के मुताबिक 3.99 रुपये की लागत से पोखरे का कार्य के लिए यह रुपये दिया था। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने अब्दुल रहीम और ब्लाक के अवर अभियंता अरविंद कुमार पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।