गैंगस्टर गिरफ्तार
कप्तानगंज (बस्ती)। गिरोह बनाकर आपराधिक वारदात करने वाले गुलाम अहमद उर्फ चंदू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ बस्ती समेत अंबेडकरनगर व अन्य जनपदों में लूट व हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि गैंगस्टर गुलाम मुहम्मद उर्फ चन्दू निवासी कटरी थाना कप्तानगंज किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मुखबिर से सूचना पर उसे दबोच लिया गया। उसके कब्जे से असलहा बरामद किया गया है। इससे पहले अंबेडकरनगर में किराए पर गाड़ी लेने के बहाने गाड़ी लूटकर चालक की हत्या करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।