दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड व वोटर कार्ड बनवाकर संपत्ति हड़पने के मामले में आरोपी निजाम निवासी पंचशील नगर जिला रामगढ़ महाराष्ट्र हाल मुकाम बैरागल थाना दुबौलिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। बुधवार को एसआई संजय कुमार यादव, रविंद्र नाथ शर्मा व हेड कांस्टेबल धीरेंद्र यादव की टीम ने ललहवा पशु अस्पताल के पास चांदपुर मोड़ से निजाम को गिरफ्तार कर लिया। संवाद