संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने अपहृत 17 वर्षीय किशोरी को ढूंढकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में किशोरी के भाई ने छह जून काे तहरीर देकर इसी थानाक्षेत्र के सबदेइया कला निवासी नंदू चौहान के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
तहरीर में बताया था कि एक जून की रात आरोपी उसकी बहन को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसमें आरोपी के बड़े भाई और भाभी की भी मिली भगत है। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। बृहस्पतिवार को देर शाम करीब साढ़े सात बजे नंदू को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अपहृता को मुक्त कराया गया।