फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश और पढ़ाई के लिए व्यवस्था ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश और पढ़ाई के लिए व्यवस्था ठीक नहीं
विज्ञापन

बस्ती। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। प्रकाश और बच्चों की पढ़ाई के लिए व्यवस्था ठीक नहीं मिली। टीम ने आवासित बच्चों से बातचीत करते की और प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को न्याय पीठ के अध्यक्ष के साथ समिति के सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव संप्रेक्षण गृह पहुंचे। बच्चों से बातचीत के साथ ही भोजनालय, बच्चों का आवास एवं उनके पठन-पाठन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई की गृह की क्षमता से अधिक अपचारियों के आवासित होने के नाते बच्चों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिन कमरों में बच्चों को रखा गया है, उनमें कुछ जगह सीलन बहुत है।
विज्ञापन

वहीं, प्रकाश की भी उचित व्यवस्था नहीं है। उपलब्ध प्रकाश में पढ़ाई करनी मुश्किल है। अध्यक्ष के अनुसार, बच्चों ने बताया कि कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए एक अध्यापक की व्यवस्था है। पांच से ऊपर की कक्षा लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जो बच्चे सेल्फ स्टडी करना चाहते हैं, उनके लिए प्रकाश और पुस्तक आदि की समस्या है।
विज्ञापन

बच्चों के अनुसार, कक्षा दसवीं के आठ और बारहवीं के छह बच्चे हैं, उनकी तैयारी नहीं हो पा रही है। न्याय पीठ के निरीक्षण में भोजन, चिकित्सा सुविधाएं ठीक पाई गई है। समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने कहा कि जो भी कमियां पाई गई हैं, उसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर अवगत कराया जाएगा। न्याय पीठ के लिए बाल हित सर्वोपरि है। इस दिशा में न्याय पीठ सतत प्रयत्नशील है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें