फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार गाड़ियों से मार्च करेंगे सेना के जवान

Sat, 02 Mar 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव : एआरटीओ व एआरएम ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल के लिए उपलब्ध कराए डीसीएम व बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की एक कंपनी तैनात हो गई है। यह चुनाव संपन्न कराने के बाद लौटेगी। इनके लिए एआरटीओ ने डीसीएम व बोलरो, रोडवेज के एआरएम ने 52 सीट वाली दो बसें उपलब्ध करा दी है।

प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शुचिता पूर्ण चुनाव कराने के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की एक कंपनी भी एक मार्च को मिल गई है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने डीएम अंद्रा वामसी समेत एआरटीओ पंकज सिंह व रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर को पत्र लिखकर 52 सीटों वाली दो बसें, एक मध्यम व एक छोटे वाहन की मांग की थी। एआरएम ने दो बसें और एआरटीओ ने एक डीसीएम व एक बोलेरो पुलिस लाइंस को उपलब्ध करा दी है। इन वाहनों पर सवार होकर कंपनी के जवान जिले में भ्रमण करेंगे और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ पंकज कुमार सिंह व एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर चार वाहन पुलिस लाइंस को भेज दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए अन्य वाहनों का भी इंतजाम तत्काल किया जाएगा। वाहनों की कमी नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें