फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यात्रियों से बदसलूकी पर नपेंगे एआरएम और सुपरवाइजर

Thu, 07 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन निगम मुख्यालय ने यात्रियों से सम्मानजनक व्यवहार न करने पर डिपो के सुपरवाइजर व एआरएम यानी कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी जारी किया है। इससे डिपो के एआरएम ने परिसर में सभी कार्मिकों समेत विशेष कर पूछताछ केंद्र व चालकों-परिचालकों की बैठक बुलाकर मुख्यालय के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया है और आगे से शिकायत मिलने पर सख्त विभागीय कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय को लगातार चालकों-परिचालकों की ओर से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिल रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को प्रदेश के सभी आरएम व एआरएम को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि किसी भी डिपो के कार्मिक अगर किसी यात्री के साथ बदसलूकी हैं और इसकी शिकायत बार-बार मिलती है तो संबंधित डिपो के सुपरवाइजर व एआरएम के खिलाफ कार्रवाई तय है। सभी रोडवेज कर्मियों को अभियान चलाकर प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है। विशेष कर इंक्वायरी बूथ पर तैनात कर्मचारी व चालक-परिचालक को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया है ताकि बस में यात्रा करने वाले मुसाफिरों का रोडवेज के प्रति विश्वास बढ़ सके और किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की शिकायत संबंधित अधिकारी व निगम मुख्यालय को न मिल सके। इस अभियान के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से व्यवहार विज्ञान सत्रों को आयोजित करवाने की भी सलाह दिया है। यही नहीं हर दिन का प्रशिक्षण व काउंसलिंग विवरण पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा है ताकि नोडल अधिकारी जांच कर कार्रवाई कर सकें।

-

बैठक कर किया गया सचेत
बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि निगम मुख्यालय से मिले निर्देशों को सभी कर्मचारियों की बैठक कर अवगत करा दिया गया है। इसके लिए सभी कार्मिकों को प्रशिक्षित करने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें