आर्यांश को डीएम ने किया सम्मानित
बस्ती। एक गाने में 20 भाषाओं का इस्तेमाल कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह बनाने वाले आर्यांश को डीएम सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को सम्मानित किया। पुरानी बस्ती निवासी आर्यांश अरोड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आर्यांश ने बताया कि उनके एक गाने में 20 भाषाओं का प्रयोग किया गया है जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू, मराठी, हरयाणवी, तमिल, गुजराती, नेपाली, बांग्ला, इतालियन, रोमन, फ्रेंच, जर्मन, पुर्तगाली, स्पेनिश, लैटिन, डच, स्वीडिश और इंडोनेशियाई भाषा शामिल हैं। इस अवसर पर एडीएम अभय मिश्रा, सीआरओ अनीता यादव, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सौरभ द्विवेदी, सभासद पांडेय बाजार तारक जायसवाल, अतुल अरोड़ा, नीतू अरोड़ा, दीपाली ढिंगरा आदि मौजूद रहे।