टिनिच। बारिश के कारण कुआनों नदी के चौरा घाट पर बने पुल का एप्रोच कट गया था, जिससे राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को अमर उजाला समाचार पत्र ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था, जिसके बाद खबर का संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी ने एप्रोच को सही कराने का कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के मौके पर पहुंचकर एप्रोच को ईंट, बालू व मिट्टी डालकर ठीक करते दिखे। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ डीओ प्रियंक मणि त्रिपाठी ने बताया की बारिश के कारण एप्रोच कट गया था, जिसे ठीक करा दिया गया है। अब आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।