फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर, नोएडा में मिला प्रशिक्षुओं को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलवर, नोएडा में मिला प्रशिक्षुओं को रोजगार
विज्ञापन

बस्ती। महराजगंज कस्बे में स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षित युवाओं को बृहस्पतिवार को सदर एसडीएम शैलेष दुबे ने हरी झंडी दिखाकर नोएडा और राजस्थान के अलवर के लिए रवाना किया।
इसके पूर्व, प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि तकनीकी युग में व्यवसायिक शिक्षा का महत्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के लिए तैयार कर रहा है। केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त युवा देश के विभिन्न महानगरों में नौकरी कर रहे हैं। केंद्र आधुनिकता के हिसाब से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहा है। यही कारण है कि यहां से प्रशिक्षित युवाओं को तुरंत रोजगार मिल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने केंद्र पर स्थापित प्रयोगशाला, प्रशिक्षुओं के क्रियाकलाप, रोजगार पा चुके युवाओं के बारे में जानकारी केंद्र प्रबंधक से ली। केंद्र प्रबंधक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि सिलाई मशीन ऑपरेटर और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव में प्रशिक्षण प्राप्त 50 युवाओं को रोजगार के अलवर व नोएडा भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें