फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नए कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर करें आवेदन

Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 अटल प्रेक्षागृह में पंचायत कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण।
विज्ञापन
बस्ती। प्रेक्षागृह में पंचायतों के पदाधिकारियों को मंगलवार को विद्युत निगम अभियंताओं ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, प्रधान, पंचायत सहायक, सचिव, समूह की सखियां आदि ने हिस्सा लिया। इसमें नए कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया और जटिलताओं पर प्रशिक्षण दिया गया। उपखंड अधिकारी अनंत यादव ने बताया कि नए कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया का शासन ने आसान कर दिया है। आवेदन फार्म भरकर ऑनलाइन झपटप पोर्टल पर अपलोड कर दें। सभी अभिलेख सही पाए जाने और परिसर की जांच कर हफ्तेभर में नया कनेक्शन निर्गत कर दिया जाता है। बताया कि कनेक्शन के लिए किसी बिचौलिए का सहारा न लें। विभाग से सीधे संपर्क करें। दुबौलिया हर्रैया, कप्तानगंज, परशुरामपुर, सल्टौआ गोपालपुर के पंचायत कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्रा, अंकुर अवस्थी, मनोज कुमार यादव, ज्ञानप्रकाश, राजकुमार यादव, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें