बस्ती। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम (व्यक्तिगत उद्यम एवं समूह उद्यम) के तहत रोजगार के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
डूडा के परियोजना अधिकारी जीके झा ने बताया कि अधिकतम 2 लाख रुपये तक व्यक्ति ऋण व 10 लाख रुपये तक समूह ऋण के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आज से 15 दिन के भीतर आवेदन पत्र कार्यालय में जमा किया जाना अनिवार्य है। व्यक्तिगत ऋण पर सात प्रतिशत व समूह ऋण पर तीन प्रतिशत ब्याज दर देना होगा। बताया कि इसके लिए आवेदक डूडा कार्यालय में तैनात शहर मिशन प्रबंधक विनिता सिंह व सामुदायिक आयोजक भयाराम वर्मा से संपर्क कर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित समयावधि में जमा कर सकते हैं। संवाद