बस्ती। जनपद के हर्रैया तहसील स्थित बसेवाराय स्थित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी गई है। नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि कक्षा 6 में 80 सीटों (40 बालक व 40 बालिकाओं) पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लिया जाएगा। बस्ती, संतकबीरनगर तथा सिद्धार्थनगर के बच्चों का आवेदन पत्र (ऑफलाइन) जमा कराया जा रहा है। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में 28 मई तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संबंधित जनपदों के जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं श्रम विभाग के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। इसके अलावा संबंधित जनपद के एनआईसी की वेबसाइट से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरकर संबंधित जनपदों के श्रम विभाग कार्यालय में जमा करना होगा। कोविड के कारण अनाथ बच्चे संबंधित जिला प्रोवेशन कार्यालय में अपना आवेदन जमा करेंगे। प्रवेश परीक्षा आगामी 11 जून हो होनी है।