बस्ती। गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2025-26 के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वाला प्रदेश में निवासरत कोई भी व्यक्ति अपना आवेदन कर सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से चयनित लोगों को गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस पर एक लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि आवेदन करने वालों के लिए भारत का मूल नागरिक होना और इस राज्य की सीमा के भीतर का निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। इच्छुक लोग अपना आवेदन एसडीएम, बीडीओ को उपलब्ध करा सकते हैं। 5 जनवरी 2026 को यह पुरस्कार दिया जाएगा।