बस्ती। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत प्रोजेक्ट बेस कार्यक्रम संचालित किया गया है। इसमें संरक्षित खेती, पॉली हाउस, शेडनेट हाउस, मशरूम युनिट, राइपनिंग चैंबर, कोल्ड स्टोरेज, प्री कूलिंग युनिट कोल्ड रूम, प्याज भंडारण गृह, ट्रैक्टर, पावर ट्रिलर व प्लांट हेल्थ क्लीनिक आदि का लाभ लेने के इच्छुक लोग अपना प्रोजेक्ट तीन प्रतियों में कार्यालय में जमा कर सकते हैं। संवाद