मुंडेरवा। मुंडेरवा थाना परिसर में सीओ रूधौली स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में मुहर्रम एवं सावन को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ ने क्षेत्र से शांति सुरक्षा समिति, धर्मगुरुओं, ताजिया दारान, अंजुमन के पदाधिकारियों मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी सहित लोगों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनाने की अपील की। किसी भी तरह के अराजकतत्व क्षेत्र में दिखें तो उसकी सूचना अविलंब पुलिस को दें। इस अवसर पर राधेश्याम चौधरी, राम केवल, एजाज अली, मेराज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद