फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनावश्यक घूम रहे 20 लोगों से पूछताछ, चार से भरवाया माफीनामा

Thu, 14 Sep 2023 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में किशोरियों व युवतियों के साथ बढ़ रहे अपराध के बीच बुधवार को एंटी रोमियो स्क्वायड मुंडेरवा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करने पहुंची। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 20 व्यक्तियों से पूछताछ कर 04 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया व शेष को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र के जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, गन्ना किसान बालिका इंटर कॉलेज के आसपास तथा ओड़वारा, बोदवल, त्रिमूर्ति तिराहा व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन से जारी हेल्प लाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 108, की जानकारी भी दी और संकट के समय इनके प्रयोग के बारे में बताया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में भी जागरुक किया। इनसे बचने और सतर्क रहने के लिए 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें