फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपना दल कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

Sat, 29 Apr 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 बभनान में अपना दल एस शिक्षक मंच के कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
बस्ती। वर्तमान राजनीतिक परिवेश में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल पिछड़ों दलितों के हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। कुशल नेतृत्व क्षमता एवं दूरदर्शी सोच के चलते इतनी कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया है वह भारतीय राजनीति मील का पत्थर है।
विज्ञापन

यह कहना है अपना दल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह पटेल का। वह शुक्रवार को बभनान स्थित पार्टी कार्यालय सभागार में दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी में बोल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजमणि पटेल ने की एवं संचालन मनीष श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अतुल पटेल, प्रबल मलानी, अरविंद चौधरी, संत राम पटेल,हितकारी सिंह, देव पटेल,राम प्रताप वर्मा, हरेंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार पाल, अजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें