फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महाविद्यालयों में दोगुनी हुईं एनसीसी 'सी' की सीटें

Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
एनसीसी
विज्ञापन
बस्ती। जिले के दो प्रमुख महाविद्यालयों में नेशनल कैडेट कोर 'सी' (एनसीसी) की सीटें दोगुनी हो गई हैं। बुधवार को एनसीसी निदेशालय ने दोनों महाविद्यालयों को इसकी सूचना दी है। अब महाविद्यालयों में एनसीसी में दोगुने विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि शहर में स्थित एपीएन पीजी कॉलेज और शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में एनसीसी की पढ़ाई होती है। अभी तक एपीएन कॉलेज में एनसीसी सी की 50 सीटें थीं। प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह ने बताया कि अब महाविद्यालय में 104 सीटें हो गई हैं, जबकि शिवहर्ष कॉलेज में 15 सीटें थीं। प्राचार्य प्रो. रीना



'सी' सर्टिफिकेट धारकों को 32 प्रतिशत मिलता है आरक्षण



एनसीसी सी सर्टिफिकेट करने वाले कैडेट्स को कई फायदे होते हैं। ऐसे कैडेट्स को इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में कोर्स में 32 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इसी तरह ओटीए चेन्नई में 100 सीट्स आरक्षित हैं। इसके लिए उन्हें लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ती। नेवी में छह वैकेंसी और उम्र में दो साल की छूट, पैरामिलिट्री में इंटरव्यू के दौरान दो से 10 मार्क्स, एनसीसी की ओर से एक साल के लिए छह हजार रुपये की स्कॉलरशिप, कैडेट वेलफेयर सोसाइटी से 30 हजार रुपये तक का लोन भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन




प्रो. पाठक ने बताया कि अब महाविद्यालय में 50 सीटों पर विद्यार्थी एनसीसी सी में प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि एनसीसी के 'सी' सर्टिफिकेट होल्डर अब शारीरिक शिक्षा के टीचर बन सकेंगे। इसके लिए उन्हें बीपीएड की डिग्री की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण एनसीसी के सी सर्टिफिकेट होल्डर शारीरिक शिक्षा शिक्षक फिजीकल फिटनेस के बाद मिलता है एनसीसी कॉलेज स्तर पर एनसीसी लेने के लिए टेस्ट भी देना होता है। इसमें एनसीसी ऑफिसर फिजीकल फिटनेस और विलिंगनेस देखते हैं। साथ ही डॉक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें