एपीएन में 39 और केडीसी में पांच ने छोड़ी परीक्षा
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बुधवार को एलएलबी, बीएसी और बीए की परीक्षा हुई। जिले में परीक्षा के लिए 48 महाविद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। एपीएन पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह आठ से 11 बजे तक एलएलबी, बीएससी कृषि, बीए हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। सभी विषयों में करीब 785 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 39 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं, शिव हर्ष किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह बीएसी वनस्पति विज्ञान ओर बीए हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने बताया कि वनस्पति विज्ञान की परीक्षा में 168 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें दो ने परीक्षा छोड़ दी। हिंदी की परीक्षा में 105 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से तीन ने परीक्षा छोड़ दी।