फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल न जाने वाले किशोर-किशोरियों को दी जाएगी कृमिरोधी दवा

Thu, 07 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। अंतरराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 11 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में विद्यालय नहीं जाने वाले किशोर-किशोरियाें को भी दवा खिलाई जाएगी। एक से उन्नीस वर्ष तक लड़के-लड़कियों को पेट की कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए 11 अगस्त को आशा कार्यकर्ता घर-घर जा कर दवा खिलाएंगी। बीडीओ बहादुरपुर घीसम प्रसाद ने ब्लाॅक सभागार में अंतरविभागीय बैठक की। स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, पंचायत, विकास आदि विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल होना था, किंतु सूचना के बाद भी बाल विकास परियोजना व पंचायत विभाग का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहा। बीडीओ ने बताया कि जिस विभाग के प्रतिनिधि बैठक में नहीं आए, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा। अंतर विभागीय बैठक में स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पवन वर्मा, बीसीपीएम शिव भूषण श्रीवास्तव, देवानंद पाठक, जितेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षा विभाग से श्रीराम रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें