बस्ती। एमडीए अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिला कारागार में बंदियों समेत 243 लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई गई। जेल अधीक्षक बस्ती को भी फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। सीएचसी मरवटिया के एमओआईसी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि टीम के जरिये 26 अगस्त को 423 लोगों को दवा खिलाई गई थी। संवाद