फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर द्वितीय में बुधवार को नवारंभ एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी। शुभारंभ पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया। छात्रा सोनम, श्रद्धा, आंचल, शिवानी ने सरस्वती वंदना, जबकि सोनम, आर्या, श्रद्धा, इकरा, शिवानी ने नाटक और अल्फिया, रजिया, लक्ष्मी, शांति ने देश भक्ति गीत, होली गीत सहित कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा निधि, सौम्या, नुजहत, स्नेहा, दिव्या, अंशिका, कृतिका, साफीना, पायल, रीतू, शालिनी, प्रियंका, कोमल, पूजा, शमा ने नाटक के साथ नृत्य और सामाजिक गीत की शानदार प्रस्तुति दी। प्रधानाध्यापिका शशिकला, प्रधानाध्यापिका आशा श्रीवास्तव, शिक्षक सचिन शुक्ल, ओम प्रकाश, डॉ. शिव प्रसाद, अनिल वर्मा, राघवेंद्र प्रताप पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें