फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोद भराई कर बच्चों का कराया अन्नप्राशन

Wed, 23 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण माह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के साथ बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती है। आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए मुख्य सेविका की सराहना की। मुख्य अतिथि ने गर्भवती महिला लक्ष्मी देवी और ममता को पोषण टोकरी भेंट कर गोद भराई की रस्म संपन्न कराई। मुख्य सेविका गीता सिंह ने छह माह पूर्ण करने वाले इशिता और पीयूष का अन्नप्राशन कराया और बच्चों के सही पोषण, संतुलित आहार व टीकाकरण की जानकारी दी। सीडीपीओ बलराम सिंह ने कहा कि बच्चों को सही समय पर पौष्टिक आहार मिलना उनकी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। बच्चों की देखभाल के लिए माता-पिता के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी निगरानी रखनी चाहिए। कार्यक्रम में स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें पांच बालक और चार बालिकाओं को प्रथम स्थान मिला। उन्हें पेंसिल, रबर, कटर, कलर आदि देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी कुशवाहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना सिंह, कुसुम शर्मा, रीता, सुनीता, सुधा, कांता, सुभावती आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें