संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। उत्तर प्रदेश राज्य एनएचएम एएनएम कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को एएनएम ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए सीएचसी पर अन्य मांगों के समर्थन मेंं धरना किया।
स्वास्थ्य मंत्री, महानिदेशक परिवार कल्याण व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन अधीक्षक डॉ. बृजेश शुक्ला की गैर मौजूदगी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदलाल यादव को सौंपा।
उत्तर प्रदेश राज्य एनएचएम एएनएम कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पूनम त्रिपाठी, नीलम पांडेय, छाया वर्मा, सपना शुक्ला, संगीता पांडेय, आरती मिश्रा, सुशीला, निधि, सुमन पाल, संगीता द्विवेदी, रजनी श्रीवास्तव सहित दर्जनों एएनएम सीएचसी पर पहुंचीं। सरकार के ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गईं।
मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को संबोधित ज्ञापन देकर मांग की कि एएनएम के गृह जनपद में स्थानांतरण पर लगाई गई रोक को वापस लिया जाए। काम के सापेक्ष सम्मानजनक मानदेय देने, स्वास्थ्य बीमा के साथ ही लंबित मुद्दों पर सरकार जल्द निर्णय ले। एएनएम सेंटरों पर पोर्टल के जरिये सुबह-शाम फोटो अपलोड करने के आदेश को निरस्त किया जाए। एएनएम का कहना है कि दूरस्थ तैनात महिला कर्मचारी फील्ड में कार्य करती हैं।
उसके बाद अन्य कार्यों की भी जिम्मेदारी दे दी जाती है। ऐसे में दो बार पोर्टल पर फोटो अपलोड करना संभव नहीं है।े