सीजीएल परीक्षा में अंकित को देश में 299 वां स्थान मिलने पर मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।
बस्ती। प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। गांव में रहकर पढ़ाई करने वाले अंकित सिंह ने एसएससी की सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा में देश में 299 वींं रैंक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता पर परिवार एवं क्षेत्र के लोग खुश हैं।
अंकित जनपद के नगर थाना क्षेत्र के भेलवल गांव के निवासी है। उनके पिता किसान है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वालों को मुकाम हर हाल में मिलता है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हैं।
संवाद