कप्तानगंज। कप्तानगंज ब्लॉक के भैरोपुर गांव में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के कई गांवों से पहुंचे पशुपालकों के पशुओं का उपचार किया गया। इस दौरान बांझपन, थनैला सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित पशुओं की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। ग्राम प्रशासक अजय सिंह ने गौपूजन कर मेले का शुभारंभ किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डॉ. नजमुल इस्लाम ने कहा कि पशुपालन हमारे देश की प्राचीन धरोहर है। फार्मासिस्ट इंद्र प्रताप, नारायण उपाध्याय, संजय कुमार, अतुल पांडेय, जितेंद्र विश्वकर्मा, मनीष दुबे, रिंकू ओझा मौजूद रहे। संवाद