फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पद चिह्नों के सहारे जंगली जानवर को खोज रहा वन विभाग

Sun, 27 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जंगली जानवर की खोज में कमिंग करती रेंजर सोनल वर्मा और वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
बस्ती। गौर क्षेत्र के मेंहदिया रामदत्त गांव में जंगली जानवर के हमले के बाद हुई मौत के बाद जंगली जानवर का पता लगाने के लिए वन विभाग की चार टीमों ने घटना स्थल के चारों दिशाओं में दो-दो किलोमीटर तक काबिंग शुरू किया है। इन क्षेत्रों के खेत में मिले चौड़े पंजों के निशान तो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि जंगली जानवर संभव है कि तेंदुआ हो, मगर वन विभाग के अधिकारी चिह्नों को विशेषज्ञ की ओर से बताने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रेंजर का कहना है कि खेत में मिले पग चिह्नों का नमूनों को जांच के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा है। दूसरी ओर ग्रामीणों में घटना के बाद से ही दहशत है। ग्रामीण तेंदुआ का हमला मान ड्रोन कैमरा से निगरानी करने व पिंजरा लगाकर पकड़ने की बात कर रहे हैं। बुजुर्ग की मौत के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। जिस खेत के निकट घटना हुई है, उसके करीब दो सौ मीटर परिधि में चौड़े पंजों के निशान मिले हैं। क्षेत्र में रामनगर की रेंजर सोनल वर्मा की टीम पूरी रात यहां कांबिंग करती रही है। हालांकि अभी वन विभाग की टीम के हाथ केवल पंजों का निशान ही लगा है।
रेंजर वर्मा ने बताया कि जंगली जानवर को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जो लगातार मेंहदिया राम दत्त गांव सहित आसपास के गांव में कांबिंग कर रही है। कई जगह जंगली जानवर के पग चिह्न पाए गए हैं। यह पग चिह्न किसके हैं, इसे विशेषज्ञों के पास भेजा जा रहा है। वही बताएंगे कि यह किस जानवर के पग चिह्न हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात भर कांबिंग चलती रही। अभी तक टीम व ग्रामीणों को न तो किसी जंगली जानवर की आवाज सुनाई दी और न ही किसी ने उसे देखा है। ग्रामीणों का कहना है कि जो पग चिह्न जगह-जगह पाए गए हैं, वह तेंदुए के पग चिह्न की तरह हैं।
विज्ञापन

-
यह था मामला

गौर थाना क्षेत्र के मेहदिया राम दत्त गांव निवासी 60 वर्षीय मुनव्वर हुसैन पुत्र लाल मोहम्मद हुसैन 25 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे पैदल ही मेहंदिया खड़्ग बहादुर शाही मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। घर से लगभग पांच सौ मीटर आगे खड़ंजे के किनारे खून से सना उनका शव मिला था। उनके चेहरे व गर्दन पर जंगली जानवर के चोट पहुंचाने के निशान पाए गए थे। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ दिन पहले टिनिच क्षेत्र के एक गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई पड़ा था।
-
प्रधान ने की ड्रोन कैमरा लगाने की मांग

जंगली जानवर के हमले से हुई मौत के बाद दूसरे दिन भी दिन वन विभाग किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाया है। ग्राम प्रधान एजाज अहमद सहित कई लोगों ने ड्रोन कैमरा लगाकर निगरानी करने की मांग की। लोगों को कहना है कि अगर समय रहते इसका पता नहीं लगा लिया गया, तो यह और अधिक घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें