बस्ती। पशुपालन विभाग की ओर से रुधौली की ग्राम पंचायत बखरिया में पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण दिया गया। पशु चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने उन्नत नस्ल हरा चारा पशु प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी।
पशु पालकों को कीड़े की दवा आदि भी वितरित की गई। प्रशिक्षण में जनपद प्रभारी ओपी वर्मा ने बाएफ कार्यक्रम के बारे में बताया। अंत में केंद्र प्रभारी जय प्रकाश पांडेय ने योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत दूध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को हरे चारे का बीज वितरित किया।
इस मौके पर किसान अशोक पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, दूधनाथ, श्याम सुंदर, ओमप्रकाश, संगीता देवी, श्याम राजी, कलावती, द्रोपदी, कौशल्या आदि मौजूद रहे।