फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कैटल कैचर वाहन लावारिस पशुओं से किसानों को दिलाएगा राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानुपर। किसानों की फसलों को लावारिस पशुओं से सुरक्षित कराने में कैटल कैचर काफी हद तक राहत देगा। क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लाक में खरीदे गए कैटल कैचर वाहन के बारे में बीडीओ रामनगर रमेश दत्त मिश्र ने बताया कि अभी तक वाहन न होने की वजह से गांवों में लावारिस घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर गोशाला तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वाहन आने से पशुओं को पकड़वाकर गोशाला तक लाना आसान और सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए किसान गांव के प्रधान व सचिव के माध्यम से अथवा सीधे ब्लॉक आकर कार्यालय में सूचना दे सकते हैं। उसकी सूचना पर ब्लॉक से सफाई कर्मियों की टीम ब्लाॅक के वाहन चालक के साथ कैटल कैचर लेकर संबंधित गांव में पहुंचेगी और लावारिस पशु को पकड़कर नजदीकी गोशाला में पहुंचाएगी। जरूरत पड़ने पर पशु चिकित्सालय के कर्मियों की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहन में ईंधन की व्यवस्था संबंधित गांव के ग्राम प्रधान को करनी होगी जहां से पशु को पकड़कर लाया जाएगा। वाहन के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए गांव में लगने वाली चौपाल के माध्यम से भी किसानों को जानकारी दी जा रही है, जिससे किसानों की फसलों को लावारिस पशुओं से बचाकर उनकी होने वाली क्षति को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें