बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग ललहवा चौराहे के पास सांड से टकरा कर मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कलवारी स्थित सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के अशोकपुर बड़का पुरवा गांव निवासी संदीप पुत्र रंजीत एवं धर्मेंद्र पुत्र मस्तराम शनिवार देर रात कलवारी से वापस लौट रहे थे। ललहवा चौराहे के पास अचानक सामने सांड़ आ गया। जिससे टकरा कर दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।