फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छरदही में एक गाेवंश में मिला लंपी वायरस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। क्षेत्र के छरदही गांव में लंपी वायरस से संक्रमित गोवंश के मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फजील अहमद पशुपालक के घर पहुंचे और मवेशी का इलाज किया। इससे उसकी सेहत में 20 प्रतिशत तक सुधार हुआ है।
विज्ञापन

छरदही निवासी पशुपालक गंगाराम दुबे ने बताया कि उनके पास तीन गोवंश हैं। करीब दो हफ्ता पहले एक गोवंश के शरीर में बड़ी-बड़ी गांठ दिखाई दी। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि किसी कीड़े ने काट लिया होगा, जिससे गांठ उभर आई है, लेकिन धीरे-धीरे गोवंश ने चारा खाना बंद कर दिया। तब इसकी जानकारी पशु चिकित्सालय कुदरहा को दी।
चिकित्सक डॉ. फजील अहमद ने जांच कर लंपी वायरस होने की पुष्टि की। डॉ. फजील ने बताया कि इलाज चल रहा है, करीब 20 प्रतिशत सुधार दिख रहा है। यदि पशुपालकों को मवेशी के शरीर में गांठ दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पशु चिकित्सालय को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें