बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए जिले में पहली अप्रैल से अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य सहित 11 अन्य विभागों को विभिन्न उत्तरदायित्व दिए गए थे, मगर इसमें कुछ विभागों ने कोई रुचि नहीं ली। नतीजतन इसकी प्रगति बेहद धीमी पाई गई। इन स्थितियों का खुलासा बुधवार को तब हुआ जब सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने इसकी समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा पर सीडीओ ने लापरवाह विभाग के अधिकारियों को खूब फटकार लगाई।
सीडीओ ने पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किया कि नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई समय-समय पर कराते रहें, जिससे मच्छरों की रोकथाम हो सके। यह भी कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए आशा घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी दें, जिससे मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, एमओआईसी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।