फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंगनबाड़ी सेविकाओं को किया प्रशिक्षित

Thu, 21 Aug 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। बाल विकास परियोजना के तहत पोषण भी-पढ़ाई भी के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन 100 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया गया। ट्रेनर सीडीपीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम बच्चों की सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक पोषण भी प्रदान करता है। खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने आदि बिंदुओं पर जोर दिया गया। जितेंद्र कुमार ने बताया क्षेत्र की 156 आंगनबाड़ी सेविकाओं में से सौ सेविकाओं के बैच को प्रशिक्षित किया गया। शेष 56 सेविकाओं का प्रशिक्षण दूसरे बैच में किया जाएगा। इस अवसर पर अंजू देवी सुधा, आशा शर्मा, आरती चौधरी, आशा ठाकुर, जसवंत कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें