फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान के 36 पिलर तोड़े

Wed, 28 Aug 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के भुवनपुर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दयालपुर के राजस्व गांव भुवनपुर स्थित कब्रिस्तान का 36 पिलर सोमवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दी। सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। लेकिन अराजक तत्वों के बारे में पता नहीं चल सका। गांव के कुछ लोग इकट्ठा होकर थाना प्रभारी नगर से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
भुवनपुर निवासी मो. शफीक ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान ने गांव के बाहर कब्रिस्तान के लिए सौ एयर जमीन पुलिस व राजस्व टीम के मौजूदगी में पैमाइश कयाकर आवंटित करवाया था। गांव के लोगों से चंदा इकट्ठा कर कब्रिस्तान की भूमि में पिलर लगवा रहे थे। लाखों रुपये खर्च कर 36 पिलर सोमवार तक लगवाए जा चुकेे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में अराजक तत्वों ने सभी 36 पिलरों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव के सरवर अली, तसव्वुर अली, गुलाम हुसैन, शेर अली समेत तमाम ग्रामीणों ने थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह से मिलकर स्थिति से अवगत कराया। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें