फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की ठोकर से घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट से घायल बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

हर्रैया ( बस्ती )। फोरलेन पर हर्रैया थाने के बड़हर कलां गांव के पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार की चपेट से बाइक सवार वृद्ध घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने 73 वर्षीय सियाराम को मृत घोषित कर दिया। छावनी थाना क्षेत्र के सिटकहा पांडेय गांव निवासी सियाराम अपनी मोपेड से हर्रैया की तरफ जा रहे थे। दोपहर करीब सवा एक बजे हाईवे पर बड़हर कलां गांव के पेट्रोल पंप के सामने फैजाबाद की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार की चपेट से वृद्ध मोपेड सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक व वाहन को पुलिस ने घेराबंदी कर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें