फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से गिरकर वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती )। थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की मौत हो गई है। सेमरा चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा रामलाल निवासी शिवम वर्मा अपनी दादी इंद्रावती देवी (70) को बाइक पर बैठाकर पिपराकाजी गांव में रिश्तेदारी में गए थे। रात में घर लौटते करीब नौ बजे पैकोलिया थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास बाइक के सामने अचानक एक बच्चा आ गया। उसको बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े जिससे इंद्रावती देवी को गंभीर व शिवम को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को लेकर सीएचसी हर्रैया पहुंचे। जहां चिकित्सक ने इंद्रावती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवम का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें